एक समय की बात

एक समय की बात है। मालवा में अकाल पड़ गया। वहां के राजा सोचने लगे, क्या किया जाए? नदियां सूख रही हैं। कहीं भी पानी नहीं। क्यों न कुएं खुदवाए जाएं, तभी प्रजा का पालन हो सकेगा। कुएं खोदते-खोदते महीनों बीत गए। पानी नहीं निकलना था, सो नहीं निकला। राज्य के पंडितों-जानकारों को बुलाया गया। कोई हल नहीं निकला। एक चालाक प‍ंडित ने कुछ सोचकर कहा- 'ये सब जलदेवी का प्रकोप है। वे तभी मानेंगी ‍जब किसी की बलि दी जाए। जमीन में जैसे ही किसी के खून की बूंद गिरेगी वो पानी से भर जाएगा। शर्त यह है कि वह 11 वर्ष का हो, उसके घुंघराले बाल हों और जिसके एक हाथ में छ: अंगुलियां हों।' इतना कहकर एक शैतानी मुस्कान से ... read more
 1735
7  

हातिम की दरियादिली

हातिमताई की कहानी से आप सभी वाकिफ होंगे जिसमें शहजादी हुस्नबानो ने यह शर्त रखी कि जो कोई भी मेरे सवालों को पूरा करेगा, उसको मैं कबूल (स्वीकार) करूंगी। वह सात सवाल थे - 1. वह कौन सी चीज है जिसे एक बार देखा है, दूसरी दफा देखने की आरजू है! 2. नेकी कर दरिया में डाल, कौन कहता है? 3. बदी किसी से न कर - कर बुरा होगा बुरा। 4. सच कहने वाले को खुशी हासिल होती है। 5. कोहनिदा की खबर ला दे। 6. वह मोती जो मुर्गे के अंडे के बराबर है। 7. हम्माम बाग गर्द की खबर लाकर दे। हातिम ने सातों सवालों के जवाब पूरे कर दिए थे। अब एक किस्सा पढ़िए। हातिम कई दिनों तक बस चलता ही रहा और एक भयानक ... read more
 1057
1  

सूझबूझ से सुलझा लें समस्या

एक किसान था, वह अपने खेतों में काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में ही एक हलवाई की दुकान थी। उस दिन किसान ने कुछ ज्‍यादा काम कर लिया था और उसे भूख भी बहुत लग रही थी। ऐसे में जब वह हलवाई की दुकान के पास से गुजरा तो उसे मिठाइयों की खुशबू आने लगी। वह वहां खुद को रोके बिना नहीं रह पाया। लेकिन उस दिन उसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, ऐसे में वह मिठाई खरीद नहीं सकता था, तब वह कुछ देर वहीं खड़े होकर मिठाइयों की सुगंध का आनंद लेने लगा। जब मिठाईवाले ने किसान को मजे से उसकी दुकान की मिठाइयों की खूशबू का आनंद लेते देखा, तब उससे किसान की खुशी देखी नहीं गई, वह किसान के पास गया और बोला, पैसे निकालो। किसान हैरान ह ... read more
 1729
2  

नियमित साधना का फल

एक समय की बात है। टेनेसी राज्य में रहने वाली विल्मा गोल्डीन रूडाल्फ जब चार वर्ष की थी, स्कारलेट फीवर के कारण उसका दाहिना पैर खराब हो गया। वह बिना सहारे चल भी न सकती थी, पर साहस की धनी उस बालिका ने नियमित टहलने और दौड़ने का क्रम प्रारंभ किया। वह पढ़ने के लिए विद्यालय भेजी गई। वहां भी उसे दयनीय स्थिति के कारण शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के व्यंग्य सुनने पड़ते थे। एक अध्यापक ग्रे द्वारा उसे मच्छर की संज्ञा मिली थी, पर उसके धैर्य, संकल्प और साहस ने उसे मच्छर से बिजली बना दिया। सन्‌ 1960 में ओलिंपिक खेलों का आयोजन हुआ तो रूडाल्फ ने भी उसमें हिस्सा लिया और एक साथ तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ... read more
 1675
3  

पिकासो की मिलियन डॉलर पेंटिग

पिकासो स्पेन में जन्मे एक बहुत मशहूर चित्रकार थे। उनकी पेंटिंग दुनियाभर में करोड़ों और खरबों रुपए में बिका करती थीं। दुनियाभर के लोग उनकी पेंटिंग के दीवाने थे। एक बार पिकासो किसी काम से कहीं जा रहे थे, तभी वे रात को किसी छोटे शहर में हॉटल में रुके। वहां के लोग उन्हें नहीं पहचानते थे कि वे इतने मशहूर चित्रकार हैं। लेकिन उसी होटल में ठहरी हुई एक महिला की नजर उन पर पड़ी और वे पिकासो को पहचान गईं। अब ये महिला पिकासो के पास गई और बोली, सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। प्लीज, मेरी लिए एक पेंटिंग बना दीजिए। पिकासो ने कहा : अभी फिल्हाल मेरे पास यहां पेंटिग का कोई सामान नहीं है। मैं फिर कभी बना दूंगा। म ... read more
 1675
1