pati patni
पत्नी - रात का खाना आज बाहर करेगें।
पति - ठीक है ... हम किसी साधारण रेस्तरां में चलते हैं।
पत्नी - नहीं, रॉयल पैलेस होटल में चलते हैं।
पति - (एक मिनट के लिए मौन) ठीक है, 7 बजे चलते हैं।
ठीक सात बजे पति-पत्नी अपनी कार में घर से निकले। रास्ते में -
पति - जानती हो एक बार मैंने अपनी बहन के साथ पानीपूरी प्रतिस्पर्धा की थी। मैंने 30 पानी पूरी खाई और उसे हरा दिया।
पत्नी - क्या यह इतना मुश्किल है?
पति - मुझे पानी-पूरी प्रतियोगिता में परास्त करना बहुत मुश्किल है।
पत्नी - मैं आसानी से आपको हरा सकती हूँ।
पति - रहने दो ये तुम्हारे बस का नहीं।
पत्नी - हमसे प्रतियोगिता करने चलिये।
पति - तो आप अपने आप को हारा हुआ देखना चाहती हैं?
पत्नी - चलिये देखते हैं।
वे दोनों एक पानी-पूरी स्टॉल पर रुके और खाना शुरू कर दिए ।
25 पानी पूरी के बाद पति ने खाना छोड़ दिया।
पत्नी का भी पेट भर गया था, लेकिन उसने पति को हराने के लिए एक और खा लिया और चिल्लाई , `तुम हार गये।`
बिल 50 रुपये आया। और पत्नी वापस घर आते हुए शर्त जीतने की खुशी में खुश थी।
कहानी से नैतिक शिक्षा:
`एक प्रबंधक का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम निवेश के साथ कर्मचारी को संतुष्ट करना होता है। कम निवेश पर मजबूत वापसी सुनिश्चित!`