एक प्रोफेसर हिंदी की कक्षा में "गाली" की परिभाषा बताओ: पप्पू: अत्याधिक क्रोध आने पर शारीरिक रूप से हिंसा ना करते हुए, मौखिक रूप से की गयी हिंसात्मक कार्यवाही के लिए चुने हुए शब्दों का समूह, जिसके उचारण के पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव होता है उसे हम "गाली" कहते हैं। प्रोफेसर: आपके चरण कहा है प्रभु!
 232
0  

एक सामाजिक अध्ययन का अध्यापक कक्षा में 'युद्ध और शांति' विषय पर पढ़ा रहा था, जब चैप्टर समाप्त हुआ तो अध्यापक ने बच्चों से पूछा, "तो तुम में से कितने लोग हैं जो युद्ध का विरोध करते हैं?" सभी ने बिना किसी झिझक के हाथ उठा दिए। अध्यापक ने फिर पूछा, "आप में से कोई मुझे कारण देकर बता सकता है कि आप युद्ध का विरोध क्यों करते हैं?" कक्षा में सबसे पीछे बैठे हुए बच्चों ने सुस्ताते हुए अपने हाथ ऊपर उठाये और उन में से पप्पू खड़ा हो गया। पप्पू ने कहा सर मैं बताता हूँ, "मैं युद्ध पसंद नही करता क्योंकि युद्ध से इतिहास बनते है और मुझे इतिहास (विषय) बिल्कुल पसंद नही।"
 263
2  

एक बार मास्टर जी अपनी क्लास के बच्चो से पूछने लगे, `बच्चो जिस तरह Twenty - 20 क्रिकेट आने से क्रिकेट देखने का मजा बढ़ गया, उसी तरह तुम्हारी परीक्षा लेने का तरीका किस तरह से रोमांचक बनाया जा सकता है?` जब कोई नहीँ बोला तो पप्पू इस सवाल का जवाब देने के लिए खड़ा हो गया। मास्टर जी उसके खुराफाती दिमाग को जानते थे। आँखें तरेरी पर फिर भी न चाहते हुए बोले, `जल्दी से बता।` पप्पू गंभीर होकर बोला, `मास्टर जी हमारा पेपर एक घंटा 20 मिनट का होना चाहिए। हर बीस मिनट के बाद छात्रों को आपस मेँ बात करने के लिए के लिए दो मिनट का `Time Off ` मिलना चाहिए। बच्चों को एक `Free Hit` मिलनी चाहिए, जिसमेँ बच्चे ... read more
 493
0  

अध्यापक कक्षा में रामायण के इतिहास के बारे में बता रहे थे। अध्यापक: बच्चों रामचंद्र ने समुन्द्र पर पुल बनाने का निर्णय लिया। पप्पू: सर मैं कुछ कहना चाहता हूँ। अध्यापक: कहो बेटा। पप्पू: रामचन्द्र का पुल बनाने का निर्णय गलत था। अध्यापक: कैसे? पप्पू: सर उनके पास हनुमान थे जो उड़कर लंका जा सकते थे तो उनको पुल बनाने की कोई जरुरत ही नही थी। अध्यापक: हनुमान ही तो उड़ना जानते थे बाकी रीछ और वानर तो नही उड़ते थे। पप्पू: सर वो हनुमान की पीठ पर बैठकर जा सकते थे। जब हनुमान पूरा पहाड़ उठाकर ले जा सकते थे तो वानर सेना को भी तो उठाकर ले जा सकते थे। अध्यापक: भगवान की लीला पर सवाल नही ... read more
 498
0  

पप्पू: टीचर, May I Go to Washroom? टीचर गुस्से में, "हिंदी नहीं आती? हिंदी की क्लास में जो भी बात करनी है हिंदी में किया करो। पप्पू: जी, पेशाब कर आएं? टीचर: ठीक है जाओ। दूसरे दिन अंग्रेजी की क्लास में। पप्पू: जी, पेशाब कर आएं? टीचर गुस्से में, "अंग्रेजी में नहीं बोल सकते, जब अंग्रेजी की क्लास हो तो हर बात अंग्रेजी में ही पूछोगे... समझे? पप्पू: ओके टीचर, May I Go to Washroom? टीचर: ओके। पप्पू ने सीख ले ली कि अब वो किसी टीचर को शिकायत का मौक़ा नहीं देगा और तीसरे दिन संगीत की क्लास में सुसु आने पर टीचर से बोला। "टीचर, याई रे, याई रे, जोर से सुसू आई रे।"
 309
0